Wow WhatsApp ने बीते साल अगस्त महीने में अपने यूज़र के लिए ग्रुप वॉयस और वीडियो कॉलिंग फीचर को रोलआउट किया था। लेकिन ग्रुप कॉल करने की प्रक्रिया आसान नहीं थी। WhatsApp Android ऐप के लिए नया अपडेट जारी किया गया है जिसके बाद ग्रुप चैट में अलग से कॉल बटन आ गया है। इस फीचर को बीते महीने आईफोन यूज़र के लिए उपलब्ध कराया गया था। अब ग्रुप कॉल करने के लिए पार्टिसिपेंट को एक बार में जोड़ा जा सकेगा, वो भी एक स्लाइड आउट ट्रे से जिसमें ग्रुप के सभी कॉन्टेक्ट मौज़ूद होंगे। WhatsApp को मिले नए अपडेट के बाद जिफ फंक्शन को लेकर हो रही दिक्कतों को दूर कर दिया गया है।
WhatsApp वर्ज़न (v2.19.9) के बारे में जानकारी सबसे पहले WABetaInfo द्वारा दी गई। अब आपके मन में भी सवाल आएगा कि नया कॉल बटन कितना मददगार साबित होगा? अब तक ग्रुप कॉल के लिए आपको सबसे पहले व्हाट्सऐप में वीडियो या वॉयस कॉल शुरू करना पड़ता था। इसके बाद आपको टॉप में बायीं तरफ एक बटन नज़र आता है। यहीं से और यूज़र को कॉल में जोड़ा जा सकता है। आप जैसे ही किसी के साथ कॉल में कनेक्ट होते हैं, आपको टॉप में दायीं तरफ एड पर्सन का विकल्प नज़र आएगा। इसके बाद अगर तीसरा यूज़र आपके कॉल को एक्सेप्ट कर लेता है तो दोनों ही नाम कॉमा के साथ नज़र आएंगे। इसमें कोई दोमत नहीं कि यह प्रक्रिया परेशान करने वाली है।
व्हाट्सऐप के आईओएस ऐप पर ग्रुप कॉल शॉर्टकट बटन बीते महीने ही आया था और अब इसे एंड्रॉयड वर्ज़न पर पेश कर दिया गया है।

Post A Comment:
0 comments so far,add yours