ई-कॉमर्स वेबसाइट Flipkart अपनी प्रतिद्धंदी कंपनी Amazon India से मुकाबले के लिए Republic Day Sale लेकर आ रही है। बता दें कि Flipkart Sale का आगाज़ 20 जनवरी से होगा और यह सेल 22 जनवरी तक चलेगी। फ्लिपकार्ट पर आयोजित होने वाली रिपब्लिक डे सेल के दौरान ग्राहकों को मोबाइल फोन, लैपटॉप और टीवी मॉडल पर ब्लॉकबस्टर डील्स मिलेंगी। Flipkart Republic Day Sale में एसबीआई क्रेडिट कार्ड से भुगतान पर 10 प्रतिशत का इंस्टेंट डिस्काउंट दिया जाएगा। ग्राहकों की सहूलियत के लिए एक्सचेंज ऑफर और बिना ब्याज वाली ईएमआई की भी सुविधा होगी। फ्लिपकार्ट की तरह Amazon.in पर भी 20 जनवरी से 23 जनवरी तक Great Indian Sale का आयोजन किया जाएगा
Flipkart Republic Day Sale के लिए अब कुछ ही दिन शेष हैं, ऐसे में कंपनी ने एक अलग से पेज बनाया है। इस पेज पर फिलहाल कुछ आगामी डील्स के बारे में संकेत दिया गया है। बिना किसी प्रोडक्ट के बारे में बताते हुए कहा गया है कि फ्लिपकार्ट सेल में मोबाइल पर बंपर डिस्काउंट, टीवी और एप्लायंसेज पर 75 प्रतिशत तक और इलेक्ट्रॉनिक और एक्ससरीज पर 80 प्रतिशत तक की छूट मिलेगी। Flipkart Plus मेंबर्स के लिए सेल 19 जनवरी रात 8 बजे से शुरू हो जाएगी।


Post A Comment:
0 comments so far,add yours