चीन की मोबाइल निर्माता कंपनी शाओमी ने अपने 'Redmi by Xiaomi' सब ब्रांड के अंतर्गत Redmi Note 7 स्मार्टफोन को लॉन्च कर दिया है। कंपनी के प्रबंधक ने हाल ही में वेबसाइट वीबो पर इस बात का विश्वास जताया है कि कंपनी जनवरी माह में रेडमी नोट 7 के 10 लाख यूनिट बेच देगी। Redmi Note 7 हैंडसेट ट्विलाइट गोल्ड, ब्लू और ब्राइट ब्लैक रंग में उपलब्ध होगा। रेडमी नोट 7 में वॉटरड्रॉप डिस्प्ले नॉच, दो रियर कैमरे, पिछले हिस्से पर 48 मेगापिक्सल का सेंसर और सिक्योरिटी के लिए फिंगरप्रिंट सेंसर है।

Xiaomi के प्रोडक्ट मैनेजर वॉन्ग तेंग थॉमस (Wang Teng Thomas) ने एक ग्राहक के सवाल का जवाब देते हुए कहा कि जनवरी माह में केवल 1 मिलियन यूनिट ही उपलब्ध हैं और इन्हें बेचना कंपनी के लिए मुश्किल नहीं है। एक अगल पोस्ट में वॉन्ग तेंग ने इस बात से भी पर्दा उठाया कि Redmi ब्रांड को स्थापित करने के बाद अब कंपनी के मी ब्रांड का ध्यान फ्लैगशिप स्मार्टफोन पर केंद्रित होगा।

रेडमी नोट 7 को पिछले सप्ताह लॉन्च किया गया था। चीनी मार्केट में Redmi Note 7 की कीमत 999 चीनी युआन (लगभग 10,200 रुपये) है। इस दाम में 3 जीबी रैम/32 जीबी स्टोरेज वेरिएंट मिलेगा। इसमें 6.3 इंच का फुल एचडी+ (1080x2340 पिक्सल) एलटीपीएस डिस्प्ले है जिसका आस्पेक्ट रेशियो 19.5:9 है। स्पीड और मल्टीटास्किंग के लिए 2.2 गीगाहर्ट्ज़ स्नैपड्रैगन 660 ऑक्टा-कोर प्रोसेसर का इस्तेमाल हुआ है।

हैंडसेट के तीन रैम वेरिएंट उतारे गए हैं, 3 जीबी, 4 जीबी और 6 जीबी रैम। फोटो, वीडियो और अन्य चीजों को सेव करने के लिए 32 जीबी और 64 जीबी स्टोरेज है। कैमरा सेटअप की बात करें तो Redmi Note 7 में दो रियर कैमरे हैं। एलईडी फ्लैश के साथ 48 मेगाापिक्सल का सोनी आईएमएक्स586 सेंसर है जिसका अर्पचर एफ/1.8 और सेकेंडरी कैमरा 5 मेगापिक्सल का है। सेल्फी के लिए 13 मेगापिक्सल का फ्रंट कैमरा दिया गया है। फोन में जान फूंकने के लिए 4,000 एमएएच की बैटरी दी गई है

डिस्प्ले

6.30 इंच

प्रोसेसर

2.2 गीगाहर्ट्ज़

फ्रंट कैमरा

13-मेगापिक्सल

रिज़ॉल्यूशन

1080x2340 पिक्सल

रैम

3 जीबी

ओएस

एंड्रॉ़यड Oreo

स्टोरेज

32 जीबी

रियर कैमरा

48-मेगापिक्सल + 5-मेगापिक्सल

बैटरी क्षमता

4000 एमएएच

Share To:

Amit Sona

Post A Comment:

0 comments so far,add yours