Amazon Great Indian Sale एक बार फिर शुरू होने वाली है। अमेजन ग्रेट इंडियन सेल का आगाज़ 20 जनवरी से होगा और यह सेल 23 जनवरी तक चलेगी। चार दिनों तक चलने वाली Amazon Sale में ग्राहकों को स्मार्टफोन, लैपटॉप, कैमरा, हेडफोन, एप्लायंसेज और कई प्रोडक्ट पर शानदार डील्स मिलेंगी। अमेजन ने एचडीएफसी बैंक के साथ हाथ मिलाया है, इसका मतलब यदि ग्राहक एचडीएफसी बैंक के कार्ड से बिल का भुगतान करते हैं तो उन्हें 10 प्रतिशत का इंस्टेंट डिस्काउंट दिया जाएगा।
हर बार की तरह इस बार भी प्राइम मेंबर्स के लिए सेल कुछ घंटों पहले यानी 19 जनवरी दोपहर 12 बजे से शुरू हो जाएगी। इसका मतलब Amazon Prime मेंबर्स 12 घंटे पहले शानदार डील्स को एक्सेस कर पाएंगे। ग्राहकों की सहूलियत के लिए Amazon Great Indian Sale में चुनिंदा क्रेडिट कार्ड और बजाज फिनसर्व यूजर को बिना ब्याज वाली ईएमआई की भी सुविधा मिलेगी।



Post A Comment:
0 comments so far,add yours