Samsung Notebook 9 Pro और Notebook Flash लैपटॉप लॉन्च, जानें इनके बारे में
Samsung ने अपना लेटेस्ट प्रीमियम कनवर्टेबल लैपटॉप Samsung Notebook 9 Pro laptop को लॉन्च किया। Samsung Notebook 9 Pro प्रीमियम मेटालिक बिल्ड के साथ आता है। दमदार परफॉर्मंस के लिए इसमें इंटेल का लेटेस्ट आठवें जेनरेशन वाला प्रोसेसर दिया गया है। यह एक्टिव पेन के साथ आता है। Notebook 9 Pro को जल्द ही मार्केट में उपलब्ध कराए जाने की उम्मीद है। हालांकि, इसकी कीमत का खुलासा अभी कंपनी ने नहीं किया है।
नया Samsung Notebook 9 Pro लैपटॉप 13.3 इंच डिस्प्ले और बेहद ही पतले बेज़ल के साथ आता है। यह लैपटॉप फास्ट चार्जिंग को सपोर्ट करता है और इसमें किनारे पर दिए गए पावर बटन में फिंगरप्रिंट सेंसर इंबेड है। डिवाइस में 13.3 इंच का फुलएचडी डिस्प्ले है और इसकी सर्वाधिक ब्राइटनेस 350 निट्स है। याद रहे कि स्टायलस के साथ नोटबुक 9 प्रो ब्रांडिंग के पहले लैपटॉप को कंप्यूटेक्स 2017 में लॉन्च किया गया था। लेकिन स्टायलस के बिना Notebook 9 Pro मॉडल पहले से मार्केट में आता रहा है।
Notebook 9 Pro में 8th gen Intel Core i7-8565U प्रोसेसर के साथ 8 जीबी रैम दिए गए हैं। यह 256 जीबी PCIe NVMe स्टोरेज से लैस है। ग्राफिक्स के लिए लैपटॉप में इंटल यूएचडी 620 जीपीयू इंटीग्रेटेड है। नोटबुक 9 प्रो में 55 वॉट हावर बैटरी है जो फास्ट चार्जिंग को सपोर्ट करती है। इसके बारे में 14 घंटे तक साथ देने का दावा है। सैमसंग नोटबुक परिवार के इस नए सदस्य में गीगाबिट वाई-फाई 802.11 एसी कनेक्टिविटी है। दो थंडरबोल्ट 3 पोर्ट, एक यूएसबी टाइप-सी पोर्ट, एक माइक्रोएसडी कार्ड स्लॉट और 3.5 एमएम हेडफोन जैक है। Samsung के इस प्रीमियम लैपटॉप में 1.5 वॉट का स्टीरियो स्पीकर भी है। Samsung Notebook 9 Pro (2019) में रीडिज़ाइन्ड बैकलिट कीबोर्ड है। यह एक्टिव पेन के साथ आता है जिसमें 4000 प्रेशर सेंसिटिव प्वाइंट हैं।
Notebook 9 Pro के अलावा Samsung ने नोटबुक फ्लैश लैपटॉप भी पेश किया। यह 13.3 इंच के फुल-एचडी डिस्प्ले के साथ आता है और इसमें इंटल सेलेरॉन एन4000 या पेंटियम सिल्वर एन5000 प्रोसेसर के साथ 4 जीबी रैम व 64 जीबी ईएमएमसी स्टोरेज है। नोटबुक फ्लैश भी डुअल चैनल गीगाबिट वाई-फाई कनेक्टिविटी और फिंगरप्रिंट सेंसर के साथ आता है। यह डिवाइस टेक्सचर्ड प्लास्टिक बिल्ड और घुमावदार कीकैप्स से लैस है। नोटबुक फ्लैश के बारे में 10 घंटे की बैटरी लाइफ देने का दावा है। यह 2019 में मार्केट में पेश किया जाएगा। फिलहाल, इसकी कीमत का खुलासा नहीं किया गया है।



Post A Comment:
0 comments so far,add yours